रणवीर सिंह के साथ इमेज शेयर कर रोहित शेट्टी बोले- फाइनल शेड्यूल की ओर से साइकस बढ़ रहा है


फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज को बतौर मेनलीड कास्ट किया गया है।

रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया है कि, उनकी फिल्म सर्कस फाइनल शेड्यूल की ओर बढ़ रही है। रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के साथ सेट से एक इमेज शेयर करते हुए यह बात कही है।

मुंबई। बॉलीवुड में एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के करीबी निर्देशक रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सर्कस’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया है कि, उनकी फिल्म सर्कस फाइनल शेड्यूल की ओर बढ़ रही है। रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के साथ सेट से एक इमेज शेयर करते हुए यह बात कही है।

फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज को बतौर मेनलीड कास्ट किया गया है। ‘सिंबा’ के बाद रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग फरवरी तक पूरी हो जाएगी। फिल्म शेक्सपियर के नाटक ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर आधारित है।

जानकारी के मुताबिक, रणवीर इस फिल्म के लिए बतौर फीस 50 करोड़ रुपये ले रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से मुंबई, ओटी और गो में शुरू होगी। इस फिल्म के अलावा रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में भी साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में कैटरीना कैफ को भी कास्ट किया गया है। फिल्म 2021 में रिलीज़ होगी लेकिन अभी भी इसकी रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म में रणवीर सिंह कैमियो रोल में दिखेंगे। रणवीर सिंह के साथ ही इस फिल्म में अजय देवगन भी एक कैमियो रोल में दिखेंगे।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *